फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cenal water supply demand

नहर से पानी न मिलने की समस्या का कराया निदान

Sat, 27 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
cenal water supply demand
nahar.jpg - फोटो : nahar.jpg
तालबेहट। दबंगों द्वारा कबरी खिरक माइनर का कुलावा बंद करने से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में किसानों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी तालबेहट को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए थे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को गई टीम ने मौके पर जाकर किसानों की समस्या का निदान कर दिया।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसारकलां में शहजाद बांध से निकली नहर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। कबरी खिरक माइनर पर स्थित किसान रामदेवी, पूरन अहिरवार, अकलेश, रामरती, सूरज, राजपाल, हल्कन आदि ने 23 नवंबर को जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर गांव के एक दबंग पर नहर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया था। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तालबेहट एसपी सिंह को समस्या के निदान के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में शुक्रवार को नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय की अगुवाई में लेखपाल नाथूराम पाल, श्रीकृष्ण सोनी के साथ शहजाद बांध के अधिकारी मौके पर गए। टीम ने पाया कि नहर की नाली अवरुद्ध है। जिस पर ग्राम प्रधान से आरोपी युवक के खेत से टेल तक के किसानों के खेतों तक नाली बनवाने के कहा गया। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर तीन फीट की पट्टी छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed