फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   celebration shree ram

श्रीराम के जन्म पर गूंजे घंटे, घड़ियाल, गाए बधाई गीत

Thu, 06 Apr 2017 01:00 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 06 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
celebration shree ram
celebration - फोटो : amar ujala
श्रीरामनवमी का पर्व नगर में धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों में दिन भर भजन, कीर्तन, मंत्रोच्चार, जन्म स्तुति, मंगलगान समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। भगवान के प्रतीकों की शोभायात्रा निकाली गई, जिनका जगह-जगह स्वागत हुआ।      
विज्ञापन



श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम नगर के प्रमुख मंदिर चौबयाना स्थित श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर में धूूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विराजमान श्रीरघुनाथजी का मंदिर पुजारियों व मंदिर समिति के लोगों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि विधान के साथ पूजन अर्चन एवं अभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुया। दोपहर के बारह बजते ही भगवान रघुनाथजी जन्मोत्सव की लीला की गई और भगवान का प्रकटोत्सव मनाते हुए विधि विधान के साथ मंदिर परिसर के पुराने चबूतरे पर पालने में विराजमान किया गया। भगवान का जन्म होते हुए यहां जोरदार आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन


महिलाओं द्वारा भगवान जन्म पर मंगलगान भये प्रकट कृपाला दीनदयाला... किया गया। पूरे परिसर में सिर्फ इसी मंगलगीत की गूंज सुनाई दी, जिससे पूरा परिसर धर्ममय और भक्तिमय हो गया। भगवान रघुनाथजी पर फूलों की बारिश की गई। भगवान की भव्य आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद देर शाम तक मंदिर में धार्मिक आयोजन होते रहे। इस मौके पर प्रबंधक संजय चौबे, अजय चौबे, राहुल चौबे, कौस्तुभ चौबे, रमेश चंद्र चौबे, रामेश्वर सड़ैया, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, रमाकांत चौबे, ओमकार पाराशर, मनमोहन जड़िया, डा.दीपक चौबे, रामदास श्रोतिय, नरेंद्र चौबे, विश्वनाथ कटारे, श्यामाकांत चौबे, मनीष चौबे, दिनेश गोस्वामी, भैया यादव, पार्षद, अनुराग चौबे, आलोक चौबे, अशोक गोस्वामी, राजेश चौरसिया, आशीष झा, कपिल चौबे, राजू खैवरिया, वीरेंद्र सिंह सिसौदिया, उमेश वेद्य, श्रीराम झा, प्रियंक श्रोतीय, रवि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
रघुनाथजी मंदिर में विश्व हिंदु महासंघ द्वारा श्रीरामनवमीं धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीकिशोर नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष बाल किशन बाबा, राजेश दीक्षित, देशराज राजपूत, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे।        श्रीजगदीश मंदिर में भी श्रीराम जन्म महोत्सव अगाध श्रद्घा व भक्ति के साथ मनाया गया। यहां मंदिर समिति द्वारा बुधवार को सुबह सबसे पहले भगवान श्रीजगदीश का भव्य व आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान ठाकुरजी को पालने में भव्य पोषाक अर्पित की गई। सुबह नौ बजे से मंदिर प्रांगण में पूजन अर्चन और हवन का आयोजन किया गया।  दोपहर बारह बजे श्रीरामजन्म की लीला के बाद भगवान गर्भगृह से बाहर निकाले गए। यहां मंदिर के पुजारी व महंत श्रीचंद्रेश्वर गिरी महाराज व मुख्य यजमान चंद्रविनोद हुंडैत द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान ठाकुरजी का पंचामृत से भव्य अभिषेक किया गया। जन्म की विभिन्न लीलाएं की गई। राम जन्म होने की लीला के साथ ही यहां भगवान श्रीराम के जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा।



महिलाओं द्वारा भगवान की स्तुति के रुप में मंगल गीत गाए।  श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर भगवान की कृपा दृष्टि का आशीर्वाद लिया। इसके बाद यहां भगवान को भव्य भोग लगाकर प्रसाद वितरण व पंचामृत वितरण हुआ। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंडैत, मंत्री विभाकांत हुंडैत, प्रबंधक जगदीश नारायण हुंडैत, खजांची श्यामसुंदर  हुंडैत, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, मनमोहन जड़िया, भगवत नारायण शर्मा, रमेश खटीक, राजीव बबेले, पार्षद गुड्डू तिवारी, अनिल सोनी, धर्मेंद्र रावत, पीयूष हुंडैत, अनुज हुंडैत, सतेंद्र सिंघई, संतोष पाठक, मोहित पांडेय, बृजेश स्वामी, रविंद्र पाठक, विद्या मालवीय, ओपी रिछारिया, पंकज हुंडैत, टिंकल हुंडैत, संजीव, हिमांशु हुंडैत, अरविंद चतुर्वेदी समेत सैकड़ों श्रद्घालुगण शामिल रहे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed