{"_id":"e9d1412c41a198dc87a45425d6e6a978","slug":"celebrated-hartalika-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि जागरण कर मनाया तीज का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि जागरण कर मनाया तीज का त्योहार
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार की रात्रि
विज्ञापन
महिलाओं ने हरितालिका तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया। महिलाओं ने रात्रि
जागरण किया और भजन कीर्तन का आयोजन किया।
नगर के तालाबपुरा, खिरकापुरा, रामनगर, नेहरूनगर, आजादपुरा, गांधीनगर, चौबयाना, सुभाषपुरा सहित अन्य मुहल्लों में हरितालिका तीज के अवसर पर मां पार्वती की झांकी सजाई गई। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। झांकी वाले स्थानों पर शाम से ही धार्मिक गीत, भजन आदि का आयोजन चलता रहा। गांधीनगर में आयोजित हुए पर्व के अवसर पर पूजा राजा, दीक्षा, ममता, बबीता, रचना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।