फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CCTV cameras worth Rs 40 lakh will be installed at cattle breeding grounds

Lalitpur News: गोवंश स्थलों पर 40 लाख से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras worth Rs 40 lakh will be installed at cattle breeding grounds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर चौकस नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक गोशाला में छह से सात कैमरे लगाए जाएंगे।

ग्रामीण इलाकों में मौजूद 28 गोवंश आश्रय स्थलों पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें छह गोशाला वन्य बिहार, भोरसिल, बादरोन, भूचेरा, सौजना, अमझरा व पाली, छह स्थायी गोवंश आश्रय स्थल कल्यानपुरा, कारी पहाड़ी, सिरसी, डगडगी, निवारी पाली, दुधई डुगरिया व 16 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल दुधवा पुलवारा, गंगचारी, महरौनी, बिजरोठा, तिंदरा, वर्मा बिहार, जखौरा, मड़वारी, गनगौरा, जीरोन, बालाबेहट, अनौरा, अमौरा, खिरिया मिश्र, देवरान, बरौदा डांग शामिल है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि सभी गोवंश आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। करीब 40 लाख रुपये खर्च का आकलन किया गया है। पंचायत निधि से ये कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed