फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CC road dedicated to the people

सीसी सड़क जनता को समर्पित

Tue, 26 May 2015 02:10 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
CC road dedicated to the people
ललितपुर। नवजीवन कालोनी में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने 24 लाख रुपये से निर्मित सीसी सड़क का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 15 स्थित मुहल्ला घुसयाना, हरदीला, पिसनारी में सड़कों का हाल बेहाल है। लंबा क्षेत्र होने के कारण वहां पर गड्ढे  ही गड्ढे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। समस्याओं को देखते हुए पार्षद ने बोर्ड बैठक में सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। स्वीकृति के  बाद इलाइट चौराहा स्थित नवजीवन कालोनी में सागर रोड से मसीही साहब के मकान से होकर सीसी रोड का निर्माण किया गया। इस पर करीब 24 लाख रुपए खर्च किए गए।


सोमवार को नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सीसी रोड को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। इस अवसर पर  अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां, अवर अभियंता विपिन कुमार,  आजम बेग, रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, नरेंद्र राठौर, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed