{"_id":"61099d8f8ebc3ebc4d1879ad","slug":"cbse-10th-result-declayred-lalitpur-news-jhs201095990","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में विक्टरी का साइन दिखाकर खुशियां मनाते छात्र/छात्राएं व स्टाफ
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सीबीएसई 10वीं का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित किया गया है। इसमें लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां केंद्रीय विद्यालय की प्रज्ञा वर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
सीबीएसई ने 12वीं के बाद अब 10वीं का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहां 10वीं में नामांकित सभी 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल की प्रज्ञा वर्मा ने 94.8 प्रतिशत, अनुभव पटैरिया ने 94.6, गार्गी जैन ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
संस्कार वैली की अनन्या गुप्ता को मिले 93.8 प्रतिशत
संस्कार वैली एकेडमी की अनन्या गुप्ता ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा आर्ची जैन व अदिति गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वंशिका सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि आठ विद्यार्थियों ने 90-100 प्रतिशत, सात छात्रों ने 80 से 89.9 प्रतिशत, इक्कीस छात्रों ने 70 से 79.9 प्रतिशत व 33 छात्रों ने 60 से 69.9 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय की राशी सेठ ने 94.2 प्रतिशत अंक पाए
जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी 75 छात्र/छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं जबकि 66 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस विद्यालय की राशि सेठ ने 94.2, अयान खान ने 93.2, अंकित यादव ने 93, संस्कार साहू ने 91.8, सेजल साहू ने 91.4, आदित्य ने 91, अंजली यादव ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
-----
यह है मेधावी
केंद्रीय विद्यालय की प्रज्ञा वर्मा ने 94.8, अनुभव पटैरिया ने 94.6, गार्गी जैन ने 94.6, रीत चंद्रा ने 94.4, श्रद्धा ने 94.4, अनामिका गौतम ने 94, अगम ज्योत ने 93.8, राज सिंह ने 92.4, दिव्या जैन ने 92.2, लक्ष्य कुमार ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
-------
यह गौरव का विषय है कि हमारे विद्यालय के 5 बच्चों ने जिले में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 10 का रिजल्ट होने के पीछे सभी स्तरों पर समुचित प्रयास किया गया। गत तीन वर्षों में विद्यालय ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। इनमें गत तीन वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 2020-21 में स्नेहा जैन ने बारहवीं के कॉमर्स विषय में आगरा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सतीश कुमार शर्मा, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय
-----
कोविड की वजह से बच्चों की पढ़ाई असर पड़ा। इसके बाद भी विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। आगे की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए और भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।-सुरेश कुमार बहरोड, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा