फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   caste name vehicle

शहर में खूब दौड़ रहे यादव, बुंदेला जातियों के नाम लिखे वाहन

Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
caste name vehicle
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। शहर में जातियों के नाम लिखे वाहन खुलेआम फर्राटे भर रहे हैं। यहां पर दोपहिया वाहन तो दूर चारपहिया वाहनों पर भी जातियों का नाम अंकित कर चालक नियमों को धता बता रहे हैं। कई जगह तो चालक जातियों का रौब तक गांठते हैं। जबकि शासन द्वारा वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी इन पर जिम्मेदार नकेल नहीं कस पा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने वाहनों पर जातियों के नाम हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी नाम अंकित मिलने पर कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए थे, जिससे कि सड़कों पर जातियों के नाम अंकित कर रौब झाड़ रहे लोगों पर कार्रवाई हो सके। इसको लेकर अभियान चलाया गया। लेकिन इसके बाद भी वाहनों से जातियों के नाम नहीं हट सके हैं। शहर में खुलेआम कई वाहन सड़कों पर जातियों का नाम लिखकर फर्राटे भर रहे हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को शहर की सड़कों पर देखने को मिला। यहां पर जिला अस्पताल में खड़े वाहन पर जाति का नाम लिखा था। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में भी एक चारपहिया वाहन पर यदुवंशी लिखा नजर आया। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थान घंटाघर के आगे खड़े एक चारपहिया वाहन पर यादव अंकित था। इतना नही नहीं तुवन चौराहे पर खड़े एक चार पहिया वाहन पर बुंदेला व गांव का नाम तक लिखा रहा। उधर, बीके आस्थाना, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बाद में बात करने का हवाला देकर टाल दिया।
विज्ञापन

विधायकों की भी खूब दौड़ रहीं गाड़ियां
जिले में विधायक भले ही दो ही हों, लेकिन विधायक लिखे वाहनों कर भरमार बनी हुई है। यहां पर कई वाहनों पर विधायक प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष और विभाग के पदनाम के वाहन दौड़ रहे हैं। इसके अलावा कई वाहनों में नंबर डिजाइनों में अंकित है। ऐसे में वाहनों के नंबर देखने के बाद भी स्पष्ट नंबर की जानकारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर जातियों के नाम नहीं लिखे जा सकते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
बीके आस्थाना
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed