फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cash and jwelry robbery

घर में अकेले बच्चों को झांसा देकर नकदी व आभूषण ले गए

Fri, 27 Sep 2019 09:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
cash and jwelry robbery
घर में अकेले बच्चों को झांसा देकर नकदी व आभूषण ले गए
विज्ञापन

बांसी (ललितपुर)। ग्राम बांसी में जखौरा रोड पर देहरे के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े दो घरों से बच्चों को झांसा देकर चोर एक लाख के आभूषण और दस हजार रुपये लेकर गायब हो गए।

जखौरा रोड पर रहने वाले मनोहर कुशवाहा के घर से 70 हजार के आभूषण चोरी हो गए। चोर उस समय घर पर आया जब घर के सभी लोग खेत पर गए हुए थे। मनोहर कुशवाहा की कक्षा 4 में पढ़ने वाली पुत्री निकेता घर पर अकेली थी। चोर ने घर पहुंचकर घर पर अकेली निकेता को उसका रिश्तेदार बताया और फोन पर बात करते हुए कहा कि मम्मी के सोने चांदी के आभूषण दे दो तुम्हारे पापा ने मंगाए हैं क्योंकि उनको साफ करवाना है। निकेता ने बताया कि चोर अपने साथ सोने का कुछ सामान साथ लिए था। जब निकेता ने कहा कि उसे पता नहीं है कि सामान कहां रखा है। इस पर चोर ने बताया कि उसे तुम्हारे पापा ने बता दिया है सामान कहां रखा है, हम उठा लाते हैं, इतना कहकर चोर कमरे में घुस गया और बाक्स में रखे चांदी के आभूषण उठा लाया, आभूषण लेकर और निकेता को मोटर साइकिल पर बैठाकर चोर चल दिया और थोड़े आगे जाकर निकेता को मोटर साइकिल से नीचे उतार दिया। दूसरी चोरी वहां हुई ,जहां चोर ने निकेता को उतारा था। उस वक्त रामप्रकाश कुशवाहा के घर पर भी कोई नहीं था। रामप्रसाद के घर पर उसकी नेत्रहीन पुत्री तुलसा अकेली थी। घर के सभी लोग खेत पर गए हुए थे। तुलसा ने बताया कि चोर ने उसके पिता का नाम पूंछा और पानी पिया। मनोहर के यहां चोर दो कमरों में घुस एक कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी से लगभग 30 हजार के आभूषण एवं दूसरे कमरे में बक्सा में रखे 10 हजार रुपये नगद चुरा ले गया। राम प्रसाद के मकान के सामने रहने वाली रामसखी एवं पड़ोसी हरिश्चंद्र ने बताया कि उन्होंने राम प्रसाद के घर के बाहर और घर के पास एक व्यक्ति को देखा जो काले रंग की मोटर साइकिल लिए था और काले रंग के कपड़े पहने था, जिसकी लंबाई भी लगभग 6 फीट होगी। ऐसा ही हुलिया मनोहर की पुत्री निकेता ने बताया है, जिसे चोर मोटर साइकिल पर बैठाकर थोड़ी दूर पर छोड़ गया था। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस चौकी बांसी को दे दी गयी है। उधर, पुलिस चौकी इंचार्ज ए के सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गये हैं। उन्होंने चोर की शीघ्र पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed