{"_id":"616ee9d98bbd4d70070d43ee","slug":"case-registered-against-son-of-state-minister-for-beating-couple-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोर्ट के आदेश पर राज्यमंत्री के बेटे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जमीन के विवाद में दंपत्ति के साथ की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोर्ट के आदेश पर राज्यमंत्री के बेटे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जमीन के विवाद में दंपत्ति के साथ की थी मारपीट
Tue, 19 Oct 2021 09:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:22 PM IST
सार
विरोध करने पर आरोपी गालियां देकर पीड़ित दंपती के साथ मारपीट करने लगे। उन लोगों ने धमकी दी कि वह कब्जा करके रहेंगे। जिसकी सूचना उसने मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर दंपती के साथ मारपीट कर धमकाने के मामले में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे नरेंद्र कुमार सहित तीन लोगों पर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोंड़ा निवासी पानबाई पत्नी हजारी ने विशेष सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम रोंड़ा में उसकी जमीन है, जिसकी वह संक्रमण भूमिधर है। उसने उक्त जमीन उचित मूल्य पर चांदमारी सिविल लाइन हॉल, ग्राम रोंड़ा निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ मन्नू कोरी से 25 जुलाई 2017 को खरीदी थी।
विज्ञापन
जमीन से नरेंद्र कुमार का नाम हटाकर उसका नाम दर्ज हो गया था। उक्त जमीन पर वह काश्तकारी करके अपना और अपने बच्चों का जीवन यापन करती आ रही है। 24 मार्च 2021 को सुबह करीब 10 बजे उसकी उक्त जमीन पर नरेंद्र अपने साथ ग्राम चंदेरा निवासी मेहरबान और मोहल्ला रामनगर निवासी छोटेलाल को लेकर आया ओर उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से दगबेल डालने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर वो लोग गालियां देकर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने धमकी दी कि वह कब्जा करके रहेंगे। जिसकी सूचना उसने मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।