फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against four for shooting and injuring a young man due to election rivalry

Lalitpur News: चुनावी रंजिश में युवक को गोली मार कर घायल करने का केस चार पर दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 10:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four for shooting and injuring a young man due to election rivalry
ललितपुर। घर के बाहर चबूतरे पर बैठे युवक पर चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम करमई निवासी रामकुंवर ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की रात को उसका पति पप्पू उर्फ संजू अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान गांव का दिलीप अपने तीन साथियों के साथ आया और चुनावी रंजिश को लेकर पति के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने कट्टे से उसके पति पप्पू उर्फ संजू पर फायर कर गोली मार दी। गोली उसके पति के बाएं पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed