फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   case registered against four for sabotage and assault

बाड़े में घुसकर बांस काटने, तोड़फोड़ कर मारपीट करने में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
case registered against four for sabotage and assault
ललितपुर। ग्राम देवरी में बाड़े में घुसकर बांस काटने, बारी तोड़ते हुए जानवरों से भूसा व फसल नुकसान कराने और मना करने पर मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम देवरी निवासी घनश्याम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को दोपहर दो बजे गांव के आधार मनीराम, अशोक एवं महेंद्र लुहार उसके घर आए और उसकी बारी को तोड़ते हुए बांस काट लिए। जिससे उसे दो हजार का नुकसान हुआ। बारी टूट जाने पर उसके बाड़े में रखा हुआ मूंगफली व गेहूं का भूसे में जानवरों से नुकसान करा दिया। जिससे उसे दस हजार रुपये का नुकसान हुआ। जब उसने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे गालियां दी। जब उसने गालियां देने से मना किया तो वह लाठी लेकर मारने को दौड़े। जिस पर वह अपनी जान बचाकर अपने अपने घर के अंदर भागा तो वह लोग घर तक घुस आए और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed