फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case for usurping trust jewelery on court order

Lalitpur News: न्यायालय के आदेश पर ट्रस्ट के जेवरात हड़पने का मुकदमा

Thu, 11 Jul 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Case for usurping trust jewelery on court order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रामराजा मंदिर ट्रस्ट में रखे जेवरात व सामान हड़प लेने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के मोहल्ला रावतयाना निवासी केशव प्रसाद साहू ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित रामराजा मंदिर की ट्रस्ट में वह महामंत्री है, तो वहीं, रामगोपाल साहू निवासी कटरा बाजार ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। बीते छह माह पूर्व उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके पुत्र गिरीश कुमार साहू व हरीश कुमार साहू ने मंदिर में रखे जेवरात व अन्य सामान मांगा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि विगत दो माह पूर्व वह मंदिर की ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठा था। तभी गिरीश साहू, पुरुषोत्तम साहू, डॉ. रमेशचंद्र साहू, बृजेश साहू मंदिर के अंदर घुस आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed