{"_id":"68c5c259622272a818017d21","slug":"case-filed-against-four-accused-for-assaulting-a-shopkeeper-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142625-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुकानदार से मारपीट में चार आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुकानदार से मारपीट में चार आरोपियों पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। उधार सामान न देने पर शुक्रवार को नझाई बाजार स्थित दुकानदार आशीष से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला नईबस्ती निवासी सत्यम जैन ने बताया कि 12 सितंबर की शाम को उसका भाई आशीष जैन नझाई बाजार में बिजली विभाग के पास स्थित किराने की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान चार युवक आए और आशीष से उधार सामान मांगने लगे। मना किया तो आरोपियों ने उसके भाई से बेसबाल से मारपीट कर दी। उसके भाई के सिर व शरीर में चोट आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
00000000
व्यापारियों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ललितपुर। व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले से व्यापारियों में रोष है। शनिवार को व्यापारी नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वे लोग डरें नहीं, आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर प्रमुख व्यापारी पंडित मनीष सडै़या, जय कुमार महोली, पंडित नवनीत किलेदार, विजय जैन, सुबोध गोस्वामी, नवल सोनी, पंडित रामेश्वर मालवीय, राजू जैन, रविंद्र दिवाकर, डॉ संजीव कड़की, शैलेंद्र सिंघई आदि मौजूद रहे।