फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Caryktriyan awarded on increasing institutional deliveries

संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर कार्यकत्रियां सम्मानित

Fri, 01 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Caryktriyan awarded on increasing institutional deliveries
ललितपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डा. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतेंद्र कुमार ने विभाग की गतिविधियों की रूपरेखा रखी।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 के दौरान संस्थागत प्रसव कराने पर उपकेंद्र भैलोनी लोध की अन्नमा एलएचवी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 671 संस्थागत प्रसव कराए। इसके अलावा महिला उपकेंद्र नाराहट की स्वास्थ्य कार्यकत्री कुसुम समाधिया को 603 संस्थागत प्रसव कराने पर दूसरा व उपकेंद्र भीकमपुर की स्वास्थ्य कार्यकत्री ऊषा देवी को 467 संस्थागत प्रसव कराने पर तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


संविदा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों में उपकेंद्र बांसी की रागिनी राजपूत को सम्मानित किया गया। बैठक में एनएचएम के नोडल अधिकारी डा. डीसी दोहरे ने मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मदर एंड चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम एवं एचआईएमए पर अपलोड किए जा रहे डाटा में समानता न होने पर संबधित ब्लाक के ऑपरेटरों को चेतावनी दी गई। ब्लाक मड़ावरा और जखौरा में जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव में कमी आने पर कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा में पाया गया कि निजी अस्पताल में 1,962 व राजकीय अस्पताल में केवल 354 ही मोतियाबिंद ऑपरेशन हो पाए। प्रति सर्जन शासन के आदेशानुसार 60 ऑपरेशन होने चाहिए, जबकि नवंबर माह में केवल 44 ऑपरेशन हो पाए हैं, जबकि जिला पुरुष चिकित्सालय में दो सर्जन नियुक्त हैं। इस पर दोनों सर्जन को चेतावनी देते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 
पोषण पुनर्वास केंद्र की समीक्षा में जिला पुरुष चिकित्सालय में माह में केवल पांच कुपोषित बच्चे ही भर्ती हुए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई बेड खाली न रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक केंद्र पर वेटिंग सूची उपलब्ध कराई जाए, जिससे बच्चे के डिस्चार्ज के पूर्व लिस्ट के अनुसार बच्चों को भर्ती करने के लिए सूचना दी जा सके।

मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा में ब्लाक बार, बिरधा, तालबेहट में पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों की संख्या कम पाई गई। डीएम ने शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विगत माहों में पंचायत चुनाव के कारण अधिकारियों द्वारा गोद लिए गांवों की भ्रमण आख्याएं कम पायी गईं। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी से मातृत्व अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डा. जेएस बक्शी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के चिंहीकरण में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान डीआईओएस एसपी यादव, अपर चिकित्साधिकारी डा मुकेश दुबे, डा एस के वासवानी, डा हरेंद्र सिंह चौहान  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed