फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cars glass break thief run away theaft 5.50 lack rupees

वाहन का शीशा तोड़कर साढ़े पांच लाख लेकर भागा

Thu, 05 Sep 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
cars glass break thief run away theaft 5.50 lack rupees
गाड़ी के कांच तोड़कर साढ़े पांच लाख रुपए लेकर भागने के मामले में जांच करते कोतवाली प्रभारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पुरानी तहसील के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बेखौफ चोर उसमें रखे साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। वाहन स्वामी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खोंखरा निवासी बॉबी राजा पुत्र शेर सिंह बुधवार की दोपहर में अपनी गाड़ी से पुरानी तहसील में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे। गाड़ी पुरानी तहसील के बाहर जीजीआईसी मार्ग पर कचराघर के सामने सड़क किनारे पार्क कर दी और गेट लॉक करके तहसील चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपने साथ 15 लाख रुपये लेकर आए थे, जिसमें से साढ़े पांच लाख रुपये गाड़ी में काले बैग में रखे थे। इसी बैग में पासबुक, आधारकार्ड, व अन्य कागजात रखे थे। तहसील में किसी कारण रजिस्ट्री होना कैंसल हो गया, जिस कारण वह अपने साथ लिए बाकी के साढ़े नौ लाख रुपये एक व्यक्ति को देने चले गए। जब लौट कर आए तो गाड़ी के अगले गेट का शीशा टूटा हुआ था और उसमें साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े व्यस्ततम तहसील मार्ग पर गाड़ी से साढ़े पांच लाख रुपये गायब होने की सूचना पर सदर चौकी प्रभारी मुलायम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना एवं अन्य उपनिरीक्षक व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और छानबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed