फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Capacitor Lgeenge on electric poles

विद्युत खंभों पर लगेेंगे कैपेसिटर

Sun, 28 Jun 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 28 Jun 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
विद्युत विभाग द्वारा 66 केवीए के एक व 33 केवीए के दो सब स्टेशनों पर स्थापित आठ फीडरों के माध्यम से शहर के विभिन्न मुहल्लों को बिजली आपूर्ति देकर रोशन किया जाता है। इसके लिए नगर में तीन हजार से अधिक विद्युत पोल व 193 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिनके द्वारा घरों व विभिन्न छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों को एलटी लाइन के माध्यम से बिजली पहुंचती है। कई बार हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट व ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण वोल्टेज कम या अधिक हो जाता है, जिसके चलते घरों व दुकानों में लगे विद्युत उपकरण फुंक जाते हैं। कई बार तो वोल्टेज इतना अधिक हो जाता है कि कीमती व बड़े उपकरण तक जल कर राख हो जाते हैं। कई बार अधिक वोल्टेज हो जाने की वजह से दुकानों व मकानों में आग तक लग जाती है।

ऐसा ही करीब दो सप्ताह पूर्व सावरकर चौक स्थित एक दुकान में भी हुआ था। शॉर्ट सर्किट की वजह से तीन मंजिला दुकान में आग लग गई थी, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया था। विद्युत वोल्टेज की यह समस्या विभाग के लिए मुसीबत बनी हुई है। पुरानी जर्जर लाइनें बदलने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका, जिसके चलते अब विद्युत विभाग द्वारा समस्या के निराकरण के लिए शहर में स्थापित ट्रांसफार्मर व विद्युत खंभों पर कैपेसिटर लगाने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा इसका जिम्मा नोएडा की पावरटेक कंपनी को सौंपा गया है। कैपेसिटर के जरिए घरों में कम या अधिक होने वाले वोल्टेज को इन उपकरणों की सहायता से नियंत्रित किया जा सकेगा। एलटी लाइनों के चार खंभों के सापेक्ष एक खंभे पर कैपेसिटर लगाया जाएगा। इस प्रकार शहर में तीन हजार विद्युत खंभों के सापेक्ष 750  कैपेसिटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। एक कैपेसिटर लगाने में करीब तीन हजार रुपये का व्यय होगा। इस प्रकार इन उपकरणों के लगाने में विभाग को साढ़े बाइस लाख रुपये की लागत आएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को विद्युत वोल्टेज से राहत दिलाने के लिए उक्त उपकरणों को लगाया जा रहा है। कैपेसिटर लगाने के लिए उक्त कार्यदाई संस्था को एक माह में कैपेसिटर लगाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed