फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Canteens to open at Udaypura and Birari railway stations, and medical stores in Lalitpur

Lalitpur News: उदयपुरा, बिरारी रेलवे स्टेशन पर खुलेगी कैंटीन, ललितपुर में मेडिकल स्टोर

Fri, 06 Feb 2026 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Canteens to open at Udaypura and Birari railway stations, and medical stores in Lalitpur
स्टेशन पर हर समय उपलब्ध हो सकेंगी दवाएं, नाश्ते के लिए नहीं जाना होगा स्टेशन के बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उदयपुरा और बिरारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही कैंटीन खोली जाएगी। जबकि ललितपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में अब मेडिकल स्टोर भी खोला जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है और जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
रेलवे की ओर से बड़े स्टेशनों की तर्ज पर छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी के तहत अब टीकमगढ़ रेल लाइन पर स्थित बिरारी और उदयपुरा स्टेशनों पर भी बड़े स्टेशनों की तरह कैंटीन खोली जाएगी। यहां प्लेटफार्म पर शौचालय व बैंच आदि के इंतजाम पहले ही किए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में फूड वैन के संचालन के बाद अब यहां हनुमान मंदिर के पास मेडिकल स्टोर भी खोला जा रहा है। रेलवे द्वारा इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए यहां हनुमान मंदिर के पास में स्टेशन की दीवार के किनारे फाउंडेशन भी तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही यहां मेडिकल स्टोर का संचालन होने से यात्रियों को हर समय दवाइयां उपलब्ध हो सकेगी। ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी सर्कुलेटिंग एरिया में ही मेडिकल स्टोर से आसानी से दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


वर्जन
खजुराहो रेल लाइन पर बिरारी और उदयपुरा स्टेशनों पर कैंटीन खोली जानी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही हैं। ललितपुर स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में मेडिकल स्टोर खोले जाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed