फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Candidates on the BSA office inlaid lock

अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर जड़ा ताला

Mon, 21 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Candidates on the BSA office inlaid lock

ललितपुर। गणित और विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने सोमवार को बीएसए कार्यालय में ताला जड़ दिया और काफी देर तक नारेबाजी की। समझाने बुझाने के बाद भी अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय परिसर में डेरा जमाए रहे।  प्रदेश में पहली बार जूनियर हाई स्कूलों में गणित एवं विज्ञान के सहायक अध्यापकों की भर्ती की जा रही है। इसमें ललितपुर जिले से 350 पद सृजित हुए हैं। सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने थे, लेकिन देर शाम तक नियुक्ति पत्र वितरित नहीं किए जा सके। इसकी प्रमुख वजह बीएसए का तबादला रहा। इसके अलावा विभागीय अफसरों को पटल सहायक की भी कमी खली। सुबह से ही चयनित अभ्यर्थी एकत्रित होने लगे थे, जब उन्हें कार्यालय में नियुक्ति पत्र नहीं मिले तो उन्होंने अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन देकर नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। 

इधर, जब चयनित अभ्यर्थी वापस बीएसए कार्यालय पहुंचे तो बीएसए कार्यालय में नवागन्तुक बीएसए शिवप्रसाद यादव का चार्ज हस्तांतरण हो रहा था। नए बीएसए ने चार्ज लेते ही शाम तक नियुक्ति पत्र वितरित कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन, जब शाम को नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हुए तो चयनित अभ्यर्थियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने बीएसए कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे कार्यालय में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। उप बेसिक शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन चयनित अभ्यर्थी कार्यालय परिसर छोड़ने को तैयार नहीं हुए। देर शाम तक चयनित अभ्यर्थी परिसर में डेरा जमाए रहे। हालांकि, मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।  

वहीं, एडीएम को दिए गए ज्ञापन पर संजय वर्मा, राजेश कुमार राजपूत, अनूप उपाध्याय, राजेश कुमार, शिशुपाल सिंह, श्याम सुंदर, समीर, संजय सिंह, अजय कुमार, सुजान सिंह पटेल, रामनरेश चौधरी, सुभाष, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निधि सहित अन्य के हस्ताक्षर अंकित हैं। 

विज्ञापन


लिपिक के कक्ष का टूटेगा ताला

पटल सहायक मुकदमे के सिलसिले में जनपद से बाहर हैं। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की नाराजी को देखते हुए अब पटल सहायक के कक्ष का ताला तोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed