{"_id":"5f88a0828ebc3e9b7c13b726","slug":"canal-opening-caramony-mla-launch-lalitpur-news-jhs1787618120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने खजरा माइनर में फावड़ा चलाकर की सफाई की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने खजरा माइनर में फावड़ा चलाकर की सफाई की शुरुआत
विज्ञापन
खजरा नहर का उद्धाटन करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नहर खोलने से पहले सफाई का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने ब्लॉक बार क्षेत्र में खजरा माइनर में फावड़ा चलाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि मनरेगा क्षेत्र अंतर्गत जो कार्य कराए जा रहे हैं, उनमें मजदूरों को काम दिया जा रहा है। इस दौरान सभी मजदूर कोविड 19 को ध्यान में रखकर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम कर रहे हैं। इस समय नहर की सफाई में 16 पुरूष व 44 महिला मजदूर काम कर रही हैं। ग्राम कारीटोरन में भी मनरेगा योजना अंतर्गत नहरों की गूलों में सफाई व खुदाई का काम किया जा रहा है। उधर, राजघाट निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह ने बताया कि खजरा माइनर से ग्राम कारीटोरन, देवरान व बरखिरिया के कुछ किसानों को पानी मिलता है। कुछ किसानों ने माइनर का पानी टेल तक नहीं पहुंचने की शिकायत की। इस पर उन्होंने टेल के किसानों को पानी दिलाने का भरोसा दिया।
----
नहरों की सफाई का काम शुरू होने से मनरेगा में काम मिलने लगा है। यदि इस तरह से काम चलते रहे तो उन्हें दूसरी जगह काम करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
-सखीबाई
----
अपना घर छोड़कर दूसरी जगह काम करने के लिए कोई नहीं जाना चाहता है, लेकिन कई बार काम नहीं मिलता है तो मजबूरी में दूसरे गांव की तरफ रुख करना पड़ता है।-बूंदा
विज्ञापन
----
नहरों की सफाई सही तरीके से कराई जाए तो कई दिनों तक काम चलता रहेगा। अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।-बलू प्रसाद
----
नहरों की सफाई होने से पानी टेल तक पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। -राजपाल