फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   can betwa lonk parioyojna

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से गोविंद सागर बांध को मिल सकता है जाखलौन पंप कैनाल से पानी

Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
can betwa lonk parioyojna
गोविंद सागर बांध - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से गोविंद सागर बांध को जाखलौन पंप कैनाल से पानी लिफ्ट करने की उम्मीद जगी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद राजघाट बांध में यूपी के हिस्से वाले पानी को जाखलौन पंप कैनाल से लिफ्ट करके गोविंद सागर बांध को भरा जाएगा। गोविंद सागर बांध में वर्ष भर पर्याप्त पानी रहने से शहरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों की पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। नेहरू नगर, चांदमारी पाइपलाइन परियोजना के लिए यह योजना महत्वपूूर्ण होगी।
विज्ञापन

जाखलौन पंप कैनाल से पानी लिफ्ट कर गोविंद सागर बांध में डालने के लिए बनाई योजना कई वर्षों से अधर में लटकी हुई है। गोविंद सागर बांध में गर्मी के मौसम पानी कम रहने के चलते शहर के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं गोविंद सागर बांध में कम पानी रहने से नेहरू नगर, चांदमारी पाइपलाइन परियोजना भी वर्षों से अधूरी पड़ी है, लेकिन अब केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मंजूर होने से गोविंद सागर बांध को भरने की उम्मीद बढ़ गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यूपी के हिस्से वाले पानी को जाखलौन पंप कैनाल से लिफ्ट कराके गोविंद सागर बांध को भरा जाएगा। जिस कारण बांध में वर्षभर पानी रहेगा। शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की पानी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

चार हजार का प्रोजेक्ट अब हुआ कई गुना महंगा
कुछ वर्ष पूर्व जब जाखलौन पंप कैनाल से गोविंद सागर बांध में पानी लिफ्ट कराने की कार्ययोजना बनाई गई थी। तब इस प्रोजेक्ट पर आने वाली कुल लागत चार करोड़ थी लेकिन अब इस प्रोजेक्ट की लागत में करीब 10 गुना का इजाफा हो गया है। सिंचाई विभाग इस प्रोजेक्ट की कार्ययोजना बनाकर प्रतिवर्ष शासन को भेजता है। लेकिन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तो धन मिला और न ही मंजूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन बेतवा प्रोजेक्ट से जिला भी होगा लाभांवित
केन-बेतवा लिंक परियोजना से गर्मी के दिनों में पानी की समस्या झेलने वाले जिले को काफी फायदा होगा। इस परियोजना से जनपद सहित बांदा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूटधाम, झांसी को लाभ पहुंचेगा।

एमपी-यूपी में पानी के बंटवारे के कारण से नेहरू नगर, चांदमारी पाइपलाइन परियोजना अधर में लटकी है। केन बेतवा प्रोजेक्ट के बाद इस योजना के पुन: चालू होने की उम्मीद जाग गई है। -मनमोहन, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed