{"_id":"d0d5469f14d1909ab6bd1a409ab6b213","slug":"bwalion-be-issued-non-bailable-warrants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालियों को जारी होंगे गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवालियों को जारी होंगे गैर जमानती वारंट
ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मड़ावरा थाने में हुए उपद्रव और थानाध्यक्ष पर हमले के बाद हालातों की जानकारी लेने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मड़ावरा का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में हुए नुकसान को देखा और पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। कहा कि नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे तथा अज्ञात लोगों की पहचान की जाएगी।
देव उत्थान एकादशी का त्योहार होने के बाद भी कस्बे में ज्यादा चहल-पहल नहीं रही। पुलिस अधीक्षक थाने का निरीक्षण करने के बाद वादी यशवंत पाल के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। पीड़ित परिवार ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई, जिस पर एसपी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी ने कस्बा का भ्रमण कर कस्बावासियों को शांति व्यवस्था से रहने और पंचायत चुनाव की आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश भागे आरोपी
पुलिस का कहना है कि उपद्रव के आरोपी सीमा पार कर मध्य प्रदेश चले गए हैं। हालांकि, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के फरार होने के कारण पुलिस उन सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी।
यह हैं आरोपी
उपद्रव के मामले में ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी, राकेश सोनी, कमलेश, लक्ष्मी राय, फैय्याज, हरी सिंह, नरेंद्र सिंह, रजउ राजा, सतेंद्र, सुरेंद्र सलौनिया, सुजान सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदीश रजक, शंकर, राजकुमार बरौदिया, सोनू विश्वकर्मा,
प्रमोद, नीलू, नीलेश, बॉबी, गुड्डू, रामसेवक, ज्वाला, मुकेश और देवेश नामजद आरोपी हैं। इसके अलावा पुलिस ने डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।