{"_id":"620ea59f264a51171a20df89","slug":"businessman-s-murder-case-reached-cm-search-for-killers-intensified-lalitpur-news-jhs215187129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम तक पहुंचा व्यापारी की हत्या का मामला, हत्यारों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम तक पहुंचा व्यापारी की हत्या का मामला, हत्यारों की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा में पांच दिन पहले किराना व्यापारी के घर डकैती और हत्या का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ तेज कर दी है। वहीं पुलिस क्षेत्र में नामचीन अपराधियों से भी पूछताछ में जुटी हुई है।
बीते दिनों 16 फरवरी को ललितपुर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम सभा को गिन्नौट बाग में संबोधित कर रहे थे। सीएम ने गांव दैलवारा में हुई व्यापारी की हत्या और डकैती का जिक्र करते हुए अपराधियों पर बुलडोजर चलाए जाने की बात मंच से कही थी। मुख्यमंत्री की इस बात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने अब मामले की जांच व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस और एसओजी टीमों ने कई संदिग्धों से सख्ती के साथ पूछताछ की है और आसपास के क्षेत्रों में भी दबिश देकर आपराधिक तत्वों को भी रडार पर लिया है। वहीं डीआईजी झांसी पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और हर गतिविधि की जानकारी वह खुद ले रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही टीमों को हत्यारोपियों को पकड़ने में सफलता मिल सकती है।