फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bus driver booked

बसों की भिड़ंत मामले में टूरिस्ट बस के चालक पर मुकदमा

Fri, 22 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
bus driver booked
bus stand.jpg - फोटो : bus stand.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर के पीछे हाइवे पर एक टूरिस्ट बस ने इंदौर बस में पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला विदिशा के थाना अनंतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सढ़ावत निवासी गोपाल पुत्र कलावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बालाजी ट्रैवल्स की बस इंदौर से ललितपुर के लिए चलती है। बीते 20 जनवरी को वह अपनी बस में इंदौर से सवारी लेकर ललितपुर आ रहा था कि सुबह करीब सात बजे कोहरा ज्यादा होने एवं कांच पर ओस जम जाने के कारण उसने नेहरू महाविद्यालय के पास हाइवे रोड पर साइड में बस लगाकर एवं पार्किंग लाइट व इंडीकेटर जलाकर बस खड़ी कर दी और क्लीनर कांच साफ करने लगा, तभी सागर से झांसी जा रही छावड़ा बस सर्विस के चालक ने बस को काफी तेजी व लापरवाही से चलाकर उसकी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी बस आगे व पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी बस नेहरू महाविद्यालय की बाउंड्री तोड़ते हुए महाविद्यालय के अंदर परिसर में घुस गई। इससे बस के चालक व क्लीनर को कमर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed