{"_id":"5fdbbd8c8ebc3e3e8205d428","slug":"bur-goes-to-home-see-pistol-lalitpur-news-jhs1837565162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर बस को घर पर ले गए सामान रखने दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर बस को घर पर ले गए सामान रखने दबंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगराखुर्द। बुधवार की शाम ललितपुर से सिंदवाहा जा रही बस में रखे सामान को घर तक पहुंचाने से मना करने पर छह दबंगों ने मारपीट कर बस की तोड़फोड़ कर दी। साथ ही तमंचा दिखाकर बस को ग्राम पठा से पड़रिया तक सामान को उतारने ले गए, जहां पर कैैश व जंजीर खींचने का भी आरोप लगाया है। बस स्टाफ ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सतवांसा निवासी सौरभ पटैरिया ने थाना नाराहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बस ललितपुर से सिंदवाहा पठा के लिए चलती है। 16 दिसंबर को बस चालक सतवांसा निवासी सुखराम सेन ललितपुर से सिंदवाहा जा रहा था। ग्राम पठा विजयपुरा के पास बस शाम करीब छह बजे पहुंची थी। इस दौरान ग्राम गुढ़ा पड़रिया निवासी छह लोग बस में आकर चढ़ गए और दबंगई दिखाकर बस को ग्राम पड़रिया तक ले जाने के लिए कहने लगे। बस मालिक व चालक ने बस को ले जाने से मना किया तो विपक्षी जोर जबरदस्ती पर उतारू हो गए और बस चालक पर तमंचा दिखाकर बस को पठा विजयपुरा से गुढ़ा पड़रिया लाए। आरोप है कि गांव की सीमा में आते ही दबंग बस मालिक व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बस की तोड़फोड़ कर दी। साथ ही सोने चैन व 17 हजार रुपये कैश छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
बस की तोड़ फोड़ व स्टाफ़ के साथ मारपीट करने का मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- श्याम प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी] नाराहट