{"_id":"632e07e6be14476d150344f8","slug":"bunt-s-pond-will-be-renovated-with-eight-crores-lalitpur-news-jhs229370916","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंट के तालाब का करीब आठ करोड़ से होगा जीर्णोद्घार, बुंदेलखंड विशेष पैकेज से मिलेगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंट के तालाब का करीब आठ करोड़ से होगा जीर्णोद्घार, बुंदेलखंड विशेष पैकेज से मिलेगी धनराशि
विज्ञापन
ललितपुर। शहजाद नदी के उदगम स्थल बंट तालाब के जीर्णोद्धार के लिए सिंचाई विभाग की बनाई गई कार्ययोजना को अब बुंदेलखंड विशेष पैकेज से करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गईं हैं। इस कार्ययोजना में तालाब की पिचिंग का कार्य, उच्चीकरण व तालाब से निकली कैनाल की लाइनिंग का काम होना है। इस परियोजना से नदी के निचले क्षेत्र में स्थित बांधों की स्थिति में भी सुधार आएगा।
शहजाद नदी का उदगम स्थल पाली तहसील क्षेत्र के बंट क्षेत्र से होता है। विध्यांचल पर्वत की पहाड़ियों से निकलने वाली यह जलधारा सबसे पहले बंट तालाब में पहुंचती है। प्राचीन तालाब होने के कारण इसकी स्थिति ठीक नहीं है। बंट तालाब में अभी पानी भरने की क्षमता 0.724 एमसीएम की है। जबकि इस तालाब से करीब 2.50 किलोमीटर की नहर निकली है। जिससे करीब 200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। रख-रखाव के अभाव में मानसून के मौसम में जब कभी तालाब का बंध फट जाने के कारण नदी में पानी का बहाव तेज हो जाता है। इस पानी का स्टोरेज निचले बांधों में भी नहीं हो पाता है। बंट तालाब के जीर्णोद्घार की कार्ययोजना सिंचाई विभाग ने तैयार की थी। अब बुंदेलखंड विशेष पैकेज से इसके जीर्णोद्घार की उम्मीद जगी है। यह धनराशि करीब आठ करोड़ के लगभग है। इस धनराशि से तालाब के ऊपर मिट्टी डालकर इसे ऊंचा किया जाएगा। तालाब की दोनों ओर की पिचिंग का कार्य, स्टील के जाल व कंक्रीट से स्पिल वे का निर्माण होगा। इसके साथ तालाब से निकली करीब ढाई किलोमीटर कैनाल को लीकेज सीपेज से मुक्त करते हुए लाइनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ तालाब पर अन्य छोटे-मोटे कार्य कराए जाएंगे।
सिंचाई का बढ़ेगा रकबा
पाली तहसील के बंट में स्थित तालाब को मिनी डैम भी कहा जाता है। इस तालाब से करीब दो सौ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। अब इसे बढ़ाकर 520 हेक्टेयर तक किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें रबी के सीजन मेें 370 हेक्टेयर और खरीफ में 150 हेक्टेयर की सिंचाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत इस परियोजना को ले लिया गया है। विशेष पैकेज से इस योजना को करीब आठ करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। धनराशि मिलने के बाद बंट तालाब का जीर्णोद्घार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग