{"_id":"5e26b5c164b03522a7f7fc6c6b511ee6","slug":"bundelkhand-package-discount-of-1-58-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड पैकेज में 1.58 लाख की छूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड पैकेज में 1.58 लाख की छूट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुंदेलखंड पैकेज योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2015 तक 1,244 किसानों द्वारा रसीद कटवाकर नलकूप संयोजन के लिए आवेदन किए थे, इसमें उक्त योजना के तहत किसानों को नलकूप संयोजनों पर एक लाख 58 हजार रुपए की छूट दी गई है। उप्र पावर कार्पोरेशन द्वारा 821 किसानों को उक्त योजना में चयनित कर सूची निकाली गई, इसमें छह माह पूर्व से चयनित किसान उपभोक्ताओं को नलकूप संयोजन देने की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। विभाग द्वारा ऐसे 814 किसानों में से प्रत्येक से 9,184 रुपए जमा कराकर उन्हें विद्युत पोल से 600 मीटर तक संयोजन दिए गए, इसमें दूरी के हिसाब से 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर देकर पूर्ण लाभ दिया गया, इसमें से नौ लोगों द्वारा अधूरा सामान उठाया गया है। लाभान्वित 821 किसान उपभोक्ताओं के अलावा बाकी छूटे हुए किसानों को सामान्य योजना के तहत लाभान्वित किया जाना बताया गया है। सामान्य योजना के तहत भी उपभोक्ताओं को स्टीमेट के सापेक्ष 68 हजार रुपए की छूट दी जाएगी। इस प्रकार 821 किसानों को बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत 10.29 करोड़ रुपए से लाभान्वित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक 153 लोगों द्वारा सामान नहीं उठाया गया है। हालांकि, विद्युत स्टोर से किसानों को उक्त योजना के तहत विद्युत संबंधी सामान देने की प्रक्रिया जारी है।