फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bunch cable burnt, electric crisis

बंच केबिल जली, कई घंटे गुल रही नगर की बिजली

Thu, 01 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
bunch cable burnt, electric crisis
कैप्सन - 1- ट्रांसफार्मर को ठीक करते कर्मचारी 2 - मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। तहसील मुख्यालय पर बिजली का संकट कम नहीं हो रहा है। मंगलवार रात बंच केबल जल जाने से सप्लाई गुल हो गई। बुधवार को विभागीय कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे सप्लाई शुरू की। इसके चलते उमसभरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात स्टेशन रोड़ की लाइन में फाल्ट आने से फीडर दो से नगर की सप्लाई ठप हो गई। विभागीय कर्मियों ने मशक्कत कर फाल्ट को ठीक किया। तब जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। इसी के बाद नगर के पुराने बस स्टैंड के पास लगी बंच केबल जल गई। जिसके कारण रात में सप्लाई बाधित रही। इलाकाई लोगों के मुताबिक रात 12.30 बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई और सुबह चार बजे गुल हो गई। सुबह करीब नौ बजे सप्लाई मिली लेकिन दो घंटे बाद 11 बजे ही चली गई। सूचना पर विभागीय अवर अभियंता विनय साहू ने टीम के साथ काम शुरू किया। कुछ देर बाद एसडीओ अक्षय विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। शाम करीब पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इसके चलते 24 घंटे में 10 घंटे भी सप्लाई नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं का कहना है कि तीन दिनों से लोकल फाल्ट के कारण दिन में कई बार सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

बंच केबल जल जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। टीम को लगाकर केबल को बदलवा दिया गया है। गर्मी में लोड अधिक होने के कारण इस तरह के फाल्ट हो रहे हैं। अक्षय विश्वकर्मा, एसडीओ

कैप्सन - 1- ट्रांसफार्मर को ठीक करते कर्मचारी 2 - मौके पर मौजूद अधिकारी

कैप्सन - 1- ट्रांसफार्मर को ठीक करते कर्मचारी 2 - मौके पर मौजूद अधिकारी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed