फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSP: Guddu Raja from Sadar and Kiran Khatik from Mehrauni declared candidates

बसपा: सदर से गुड्डू राजा और महरौनी से किरन खटीक प्रत्याशी घोषित

Tue, 25 Jan 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BSP: Guddu Raja from Sadar and Kiran Khatik from Mehrauni declared candidates
ललितपुर। झांसी-चित्रकूट मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा और महरौनी क्षेत्र से किरन रमेश खटीक को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक के साथ अन्याय हुआ है, उनकी पत्नी किरन को वोट देकर मतदाता इसका जवाब देंगे। वह सोमवार को पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला की गढ़ी (आवास) पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के सिविल लाइन स्थित गढ़ी (आवास) पर आयोजित कार्यक्रम में झांसी-चित्रकूट मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बुंदेलखंड की राजनीत में बुंदेला परिवार की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि गुड्डू राजा ने पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए जिले की दोनों सीटों पर पार्टी का परचम फहराने का वादा किया है। अहिरवार ने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। उनके साथ अन्याय हुआ है, इसलिए पार्टी ने तय किया है कि रमेश की जगह उनकी पत्नी किरन रमेश खटीक को टिकट दिया जाए। पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला ने बेटे गुड्डू राजा को टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि अस्वस्थ होने के बाद भी जहां भी उनकी जरूरत पड़े वह चुनाव प्रचार को जाएंगे। बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे ने कहा कि सदर सीट से टिकट मांगा था, लेकिन निजी कारणों से मना कर दिया अब गुड्डू राजा के चुनाव को लड़कर पार्टी का परचम फहराएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार सहित पार्टी के स्थानीय व झांसी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक साल तक पुत्र धर्म निभाया अब जनता की सेवा करेंगे
बसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने कहा कि एक साल तक पिता के उपचार के लिए विदेश जाकर पुत्र धर्म का निर्वहन किया, वह स्वस्थ हैं, अब जनता की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सम्मान के लिए चुनाव मैदान में उतर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ इतना अन्याय हुआ कि परिवार रो रोकर काट रहा समय
पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक के बेटे जितेंद्र खटीक ने मंच पर कहा कि उनके पिता के साथ इतना अन्याय हुआ है कि पूरा परिवार रो रोकर समय काट रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पार्टी ने उनका साथ दिया वह वादा करते हैं कि मां को पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाकर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed