फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bsp demanded for temination of state goverment

सड़क पर उतरी बसपा ने की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 02 Oct 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
bsp demanded for temination of state goverment
हाथरस में हुए गैंगरेप के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन करते बसपाई। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने हाथरस में दलित बेटी के साथ गैंगरेप होने से नाराज होकर सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने ज्ञापन में कहा कि हाथरस जिले में ह्दय विदारक घटना हुई है, इससे पूरे प्रदेश के लोगों में गुस्सा है। दरिंदों ने हैवानियत कर निर्भया के साथ हुई घटना की याद ताजा कर दी। पुलिस ने हाथरस की गैंगरेप दलित बेटी के शव को उसके परिवार को न सौंपकर मनमर्जी से आधीरात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पार्टी ने पुलिस के रवैये की आलोचना की है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मुकदमे को फास्ट्रेक कोर्ट में चलाने, बलरामपुर जिले में दलित छात्रा के साथ हुए गैंगरेप करने वालों को फांसी की सजा देने, प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन पर मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार, विनोद गौतम, भूपेंद्र आर्य, रविकांत मौर्य, कृष्णपाल सिंह, संतोष कुशवाहा, मोहनलाल रैकवार, कैलाश नारायण कुशवाहा, रामचरन गोडसे, कीरत सिंह राजपूत, दीपक टीकरा, भगवानदास प्रजापति, दामोदर पटेल, सरमनलाल वंशकार, महेंद्र कुमार विदुआ, चंद्रभान सिंह बेसरा, प्रेमनारायण पाल, डा. राजाराम कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह जरया, शेख अताउर्रहमान, कल्यान कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, जाहर सिंह सहरिया, धर्मेंद्र कुमार अहिरवार, भगवानदास रोड़ा, चतुर्भुज अहिरवार, जानकी प्रसाद बौद्घ, बाबूराम एडवोकेट, इंजी चंद्रशेखर आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed