फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bsa take charge

नवागुंतक बीएसए ने संभाला चार्ज

Wed, 01 Jul 2015 01:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 01 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधारने के लिए शिक्षकों की अस्थाई लगी ड्यूटियां हटाई जाएंगी। यदि कोई शिक्षक बाबू का कार्य कर रहा है तो उसे स्कूल पहुंचाया जाएगा। किसी भी दशा में शिक्षक को बाबू के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नवागुंतक बीएसए ने कार्यभार ग्रहण समय एक मुुलाकात में यह बात कही।
बीएसए विनोद कुमार मिश्रा के स्थान पर संत कबीर नगर से आए बीएसए रामपाल सिंह ने सुबह करीब 11 बजे ललितपुर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर बीएसए विनोद कुमार मिश्रा ने चार्ज हस्तांतरित किया। नवांगुतक बीएसए रामपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात एक मुलाकात में कहा कि परिषदीय शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। दूरदराज के स्कूलों में शिक्षक भेजे जाएंगे। स्कूली बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान सहित मध्याह्न भोजन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शिक्षकों से बाबू का काम लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो जिसका काम होगा, वही करेगा।
विज्ञापन



यदि कोई शिक्षक बाबू काम करते रहे तो अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यदि मुख्यालय पर बाबुओं की संख्या ज्यादा है तो उन्हें वापस ब्लाक मुख्यालय पहुंचाया जाएगा। सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम डंप होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नए सत्र में इस कार्यक्रम को नियमित चलाया जाएगा। स्कूल प्रबंध समिति की नियमित बैठकें नहीं होने के जवाब में उन्होंने कहा कि एसएमसी की बैठकें हर माह कराई जाएगी। गलत चयन वेतनमान का मामला ठंडे बस्ते में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों का चिह्नींकरण कराया जाएगा। मिड-डे मील बकाया की वसूली पर उन्होंने कहा कि दोषी प्रधानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। तत्पश्चात बीएसए ने बारी बारी से कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 5
कैप्सन नवागुंतक बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed