फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA office in absent cleark suspent

बीएसए कार्यालय में गैर हाजिर मिलने पर लिपिक निलंबित

Wed, 01 Jan 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSA office in absent cleark suspent
बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लिपिक विश्वमोहन सक्सेना अनुपस्थित पाए गए। कोई प्रार्थना पत्र नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने लिपिक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष, वित्त और लेखाधिकारी कक्ष, मध्याह्न भोजन और प्रेरणा एप पंजीकरण कक्ष, जिला लोक शिक्षा समिति कक्ष, लेखाधिकारी कक्ष एवं रिकॉर्ड रूम को देखा। कार्यालय परिसर में गंदगी पाई गई, लकड़ी का पुराना निष्प्रयोज्य फर्नीचर कार्यालय में अव्यवस्थित रूप से रखा हुआ पाया गया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य फर्नीचर का निस्तारण शीघ्रता के साथ करें। कार्यालय परिसर में प्रतिदिन गंभीरतापूवर्क सफाई कराएं। कंप्यूटर कार्यालय में एमआईएस इंचार्ज अमित कुमार एवं परिचारक धनीराम राठौर से उनके कार्यों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

मिड-डे मील कक्ष में शिक्षकों द्वारा प्रेरणा एप पर पंजीकरण के बारे में पूछे जाने पर कर्मचारी ने बताया कि अब तक 880 शिक्षकों ने प्रेरणा एप पर पंजीकरण कराया है। निरीक्षण के दौरान जिला लोक शिक्षा समिति कक्ष पर ताला लगा हुआ पाया गया। वरिष्ठ सहायक पंकज पाराशर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोबित कुमार अपने पटल पर उपस्थित नहीं पाए गए। बुलाए जाने पर वरिष्ठ सहायक पंकज पाराशर ने बताया कि आईजीआरएस के 25 प्रकरण लंबित हैं। कक्ष में पत्रावलियां अव्यवस्थित पाई गईं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि नियमित रूप से अपने पटल पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय कक्ष में लिपिक विश्वमोहन सक्सेना अनुपस्थित पताए गए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि लिपिक विश्वमोहन सक्सेना को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं। लेखाधिकारी कक्ष के निरीक्षण में बताया गया कि इस कक्ष में लेखाकार भगवत एवं विद्याकांत कार्यरत हैं। लेखाकार विद्याकांत ने बताया कि लेखा संबंधी आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कार्यालय में निष्प्रयोज्य सामग्रियों को समय से निस्तारित करें एवं अलमारियों में कांच अनिवार्य रूप से लगवाने को कहा। निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed