फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA attached ARP block

बीएसए ने एआरपी को आवंटित किए ब्लॉक

Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
BSA attached ARP block
ललितपुर। बीएसए ने एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) से विकल्प लेते हुए उन्हें ब्लाक आवंटित कर दिए हैं। बीएसए ने कहा कि एआरपी आवंटित ब्लाक संसाधन केंद्र में अपना योगदान देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र पर व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब शासन ने प्रशिक्षण देने के लिए केआरपी (की रिसोर्स पर्सन) एवं एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) को नियुक्त किया है। लेकिन, चयनित शिक्षकों के लिए किन्हीं कारणों से ब्लाक आवंटित नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन

बीएसए रामप्रवेश ने पंद्रह एआरपी को ब्लाक आवंटित किए हैं। इनमें विज्ञान विषय से ललिता खैर को जखौरा ब्लाक, अमित कुमार बबेले को बिरधा, प्रदीप कुमार सोनी को बार, राम मोहन को महरौनी, गणित विषय से श्याम प्रकाश चतुर्वेदी को तालबेहट, प्रशांत कुमार को बिरधा, राजीव कुमार श्रीवास्तव को मड़ावरा, प्रफुल्ल कुमार जैन को जखौरा, अरविंद कुमार गौतम को बार, सामाजिक विज्ञान विषय से हरीराम साहू को मड़ावरा, शिवशंकर सिंह को बिरधा, राजेश वर्मा को जखौरा, अंग्रेजी विषय से आशुतोष बिलगइया को तालबेहट, हिंदी विषय से सकीराम को महरौनी ब्लाक आवंटित किया गया है। बीएसए का कहना है कि नियुक्त एआरपी को पूर्व की भांति मूल विद्यालय से नियमानुसार वेतन निकाला जाएगा। इस कार्य के लिए अलग से कोई वेतन वृद्धि, भत्ते प्रदान नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एआरपी की तैनाती शैक्षिक सपोर्ट के लिए की गई है। इसके लिए शासन ने प्रतिदिन विद्यालयों की भ्रमण संख्या भी निर्धारित की है। इस दौरान एआरपी विद्यालयों में पहुंचकर पाठ्य योजना के अनुसार आदर्श शिक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed