फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bride fled next day of marriage

शादी के दूसरे दिन ही जेवरात लेकर भागी दुल्हन

Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
bride fled next day of marriage
marriage new.jpg - फोटो : marriage new.jpg
ललितपुर। थाना सोजना क्षेत्र के एक गांव में दलालों ने एक दिव्यांग युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर मध्यप्रदेश निवासी एक महिला से उसकी शादी करवा दी। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन जेवरात समेटकर घर से भाग गई। दिव्यांग दूल्हे के परिजनों ने गहने लेकर भागने वाली दुल्हन के खिलाफ सोजना थाने में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

थाना सोजना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि कस्बा गिरार एवं मध्यप्रदेश के एक गांव के रहने वाले चार युवक कुछ दिन पहले उसके घर आए और उसके दिव्यांग (गूंगे, बहरे) बेटे की शादी के लिए एक लड़की का प्रस्ताव रखा। इसके एवज में उन्होंने डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिस पर पीड़िता तैयार हो गई और किसी प्रकार डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम करके उन्हें दे दिया। शादी के बाद बीते 30 अगस्त को उक्त लोग लड़की को उनकेे घर छोड़ गए। इसके बाद बीते रोज एक सितंबर को दुल्हन करीब रात ढाई बजे मंगलसूत्र व पायलें लेकर भाग गई।
विज्ञापन

ग्राम कुसमाड़ में मिली दुल्हन, सागर में मायके से भागी थी
शादी के दूसरे दिन जेवरात लेकर घर से भागी दुल्हन बीते रोज बुधवार को ग्राम कुसमाड़ में भटकती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर थाना सोजना पुलिस उक्त दुल्हन को थाना ले गई और उससे पूछताछ में मोबाइल नंबर मिलने पर उसके पिता से संपर्क किया गया, तो दुल्हन के पिता ने जानकारी दी कि उसकी बेटी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी, लेकिन तीस अगस्त को अचानक से कहीं चली गई, जिस पर उसने सागर जिला के थाना मकरौनिया में बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। बताया गया कि उक्त महिला के परिजन सागर पुलिस के साथ थाना सोजना आए और महिला को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-लड़के के परिजनों द्वारा शिकायत की गई। इस मामले में जांच कराई जाएगी, यदि मामले में सत्यता पाई जाती है, तो महिला और आरोपियों को चिह्नित करके मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed