फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brahmin community came together to save their reputation: Pataria

अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए एक मंच पर आए ब्राह्मण समाज : पटैरिया

Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community came together to save their reputation: Pataria
ललितपुर। श्री हनुमान धारा मंदिर प्रांगण में शनिवार को ब्राह्मण महामंडल की बैठक हुई। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के लिए साझा मंच बनाने पर जोर दिया। साथ ही महिला समाज को सशक्त करने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया ने कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए ब्राह्मण समाज को एक मंच पर आने की जरूरत है। जातिवादी पार्टियां और संगठन दोनों मिलकर ब्राह्मण समाज को सिस्टम से बाहर करने का लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। यदि समाज समय रहते नहीं चेता तो अस्तित्व पर भी संकट आ सकता है। वहीं, ब्राह्मण महामंडल के जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर महिला मंडल अध्यक्ष शक्ति पाठक ने महिला कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें महिला मंडल जिला उपाध्यक्ष ऋतु उपाध्याय, मोनिका शर्मा, रंजना शुक्ला, पूजा तिवारी, महामंत्री रीना दीक्षित, कोषाध्यक्ष मधु तिवारी, सह कोषाध्यक्ष रेणु शर्मा, निधि दुबे, मीडिया प्रभारी संगीता तिवारी, बबीता तिवारी, संगठन मंत्री आकांक्षा पुरोहित, नीलम तिवारी, सांस्कृतिक मंत्री गीतम तिवारी, आराधना तिवारी, प्रचार मंत्री आभा हुंडैत, जिला संयोजक सोनम रावत, सदस्य ऊषा बिदुआ, डोली अग्निहोत्री, आरती तिवारी व उमा शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में महामंत्री परमानंद तिवारी, ब्रजेश चतुर्वेदी, पवन संज्ञा, कमलेश शास्त्री, श्यामा कांत चौबे, ब्रज मोहन शर्मा, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed