फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   brahma kumari, dictict jail, raksha bandhan

बंदियों ने संकल्प लिया, बुराईयों से दूर रहेंगे

Tue, 24 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
brahma kumari, dictict jail, raksha bandhan
जिला जेल में बंदियों को संबोधित करती प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनें। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला जेल में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों के द्वारा बंदी भाइयों को रक्षाबंधन पर्व पर संबोधित किया गया। भाई-बहन के इस पवित्र बंधन का महत्व बताया गया कि बहनों की रक्षा भाइयों को क्यों और कैसे करनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर राजयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। नशा मुक्ति के लिए भी उन्होंने बंदियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाई हम बहनों को आज के दिन कुछ उपहार देते हैं, वह चाहती हैं कि आज वह बुराइयों की पिटारी भरकर उपहार हम लोगों को दें और अच्छे रास्ते पर चलें, जिससे कि उन्हें पुन: इस जेल में न आना पड़े। इस मौके पर अनेक बंदियों ने बहनों के सामने संकल्प लिया कि वह अब व्यसनों से दूर रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण भाई ने किया। इस मौके पर प्रियंका, प्रीति, तेजस्वी, गीता ने उपस्थित जेल अधीक्षक एवं सभी कैदियों को राखी बांधी और कार्यक्रम में जेल में सजा काट रहे कैदियों को बहुत ही भावुक देखा गया। जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने सभी बहनों का आभार जताया और कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित सभी बहनों का एवं भाइयों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके बाद ही कार्यक्रम को शुरू किया गया था। सभी उपस्थित कैदियों को समापन के अवसर पर बहनों के माध्यम से बाबा के घर का भोग वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed