फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy drowned, only boy in family

बुझ गया घर का इकलौता चिराग तालाब में डूबने से हुई थी मौत

Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
boy drowned, only boy in family
betwa river.jpg 2.jpg - फोटो : betwa river.jpg 2.jpg
मड़ावरा। थाना महरौनी के ग्राम सैदपुर में मंगलवार को अपने मामा के घर शादी समारोह में आए दस वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बालक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है और पिता बेटे के शव को अपने गांव मदनपुर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वह परिवार का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

थाना मदनपुर अंतर्गत कस्बा मदनपुर निवासी मानिक (10) पुत्र गनपत कुशवाहा कुछ दिन पहले अपने मामा की बेटी की शादी में अपने माता पिता के साथ महरौनी के ग्राम सैदपुर आया था। शादी के बाद उसके पिता वापस अपने गांव लौट रहे, जबकि मानिक, उसकी दोनों बहनें और उसकी मां कुछ दिनों के लिए यहीं ठहर गए। मंगलवार को मानिक अपने कुछ बालकों के साथ गांव में ही बने तालाब में नहाने चला गया। जहां नहाते समय वह दोस्तों को देखकर पानी में आगे बढ़ गया और गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हादसे की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। परिवारजनों और ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से बालक के शव को बाहर निकाल लिया। बालक के पिता व अन्य परिवारजन तत्काल मौके पर पहुंच गए। वह पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम से मना करते हुए शव को मदनपुर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed