फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy drowned

नहाने गए बालक की गड्ढे में डूबने से मौत

Sat, 24 Apr 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
boy drowned
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीपहाड़ी में गांव से बाहर स्थित एक गड्ढे में नहाने गए एक बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम कारीपहाड़ी के मोहल्ला हसरी निवासी अंकित रैकवार (06) पुत्र रामेश्वर रैकवार बृहस्पतिवार की दोपहर में लगभग बारह बजे अपने बड़े भाई राघवेंद्र (10) के साथ गांव के बाहर एक गहरे पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए गया था। अंकित नहाने के दौरान गड्ढे के किनारे बैठकर कपड़े धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब बारह फुट गहरे पानी में डूब गया। यह देख राघवेंद्र ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह खुद भी तैरना नहीं जानता था, इसलिए वह उसे बचाने में असफल रहा। भाई के डूब जाने से वह सहम गया और डर की वजह से काफी देर तक घर नहीं लौटा। करीब डेढ़-दो घंटे बाद वह घर लौटा और घर वालों ने उससे अंकित के बारे में पूछा तो उसने उसके पोखर में डूबने की बात बताई। इस पर परिजन व ग्रामीण पोखर की ओर दौड़ पड़े और अंकित को बचाने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई। यह देख वहां पहुंचे पिता रामेश्वर तत्काल गड्ढे में कूद गया और बच्चे को खोजने के लिए गहरे पानी में चला गया और अपने बेटे के शव को बाहर निकाल लाया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इससे गांव में मातम पसर गया। वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना जखौरा पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक बालक के पिता रामेश्वर ने बताया के उसका बड़ा पुत्र राघवेंद्र तैरना नहीं जानता है, इसी वजह से वह अपने छोटे भाई को नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed