फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy drowned in pit

गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Thu, 22 Jul 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in pit
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंतला में खेलते समय गड्ढे में गिरने से एक पांच वर्षीय बालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिस पर पुलिस ने बालक के शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुआंतला निवासी वीर (5) पुत्र श्याममोहन बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वह पास में बने एक गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने खोजबीन की। परिजनों ने गड्ढे में गिरने की आशंका से उसमें देखा तो वह डूबा हुआ था, जिस पर परिजन उसे निकालकर तत्काल जिला अस्पताल उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिस पर पुलिस ने बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया। उक्त बालक चार बहनों में इकलौता भाई बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed