फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy died by snake bite

सपदंश से किशोर की मौत

Sat, 15 Aug 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
boy died by snake bite
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम अमोरी रमगढा में एक किशोर को सांप ने डस। उपचार के लिए उसे ललितपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम अमोरी रमगढा निवासी बसंत सहरिया (15) पुत्र भरोसे सहरिया बृहस्पतिवार की रात को मुकेश चौबे के खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जानकारी मिलने पर खेत मालिक मुकेश चौबे ने इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी। जिस पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए टीकमगढ़ के आगे बगाज माता मंदिर ले गए, जहां से उसे कोई लाभ नहीं मिल सका। इस पर परिजन उसे हालत बिगड़ने पर महरौनी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ललितपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई श्यामलाल ने बताया कि मृतक चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed