{"_id":"5f8755f88ebc3e9bc1049541","slug":"boy-died-by-electric-shock-lalitpur-news-jhs178679177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन तार गिरने से किशोर की मौत, साइकिल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन तार गिरने से किशोर की मौत, साइकिल जली
विज्ञापन
ग्राम कचनौंदाकलां में साइकिल सवार किशोर की हाइटेंशन तार गिरने से मौत
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां में बुधवार की सुबह खेत की खदान से मिट़्टी लेने जा रहे साइकिल सवार बच्चे पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से उसकी मौत हो गई। बालक तीन बहनों में इकलौता भाई था। बानपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार झुलस रहे बच्चे की ऐसी मौत देख सभी लोग कांप गए, उन्होंने बचाने दौड़ी महिला को भी पीछे खींच लिया, वह भी बाल-बाल बची।
थाना बानपुर के ग्राम कचनौंदाकलां निवासी आनंद रैकवार (11) पुत्र दुर्जन बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव में ही खेत की एक खदान से मिट्टी लेने के लिए जा रहा था। दीपावली की तैयारी के लिए परिजन घर की दीवारों की मरम्मत कर रहे थे। वह अपनी साइकिल से अभी खदान के पास पहुंचा ही था कि अचानक से हाईटेंशन लाइन का तार उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। यहां तक कि उसकी साइकिल में भी जल गई। उसके पीछे आ रहा उसका चचेरा भाई सागर आग देखकर घबरा गया और पीछे ही रुक गया। जबकि पास में ही मौजूद एक महिला तार गिरने से झुलस रहे आनंद को बचाने के लिए दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गई। बच्चे की इस तरह मौत देख लोग कांप उठे। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन लगाया और बिजली बंद कराई, इसके बाद लोगों ने लाठियां से तार को अलग किया। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के चाचा कल्लू व ग्राम प्रधान के भाई हरीशंकर शेषा ने बताया कि गांव में हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं और कई बार शिकायत के बाद भी तार नहीं बदले गए हैं। इससे चार माह पूर्व भी गांव में हाईटेंशन तार गिरने से एक भैंस जलकर मर गई थी।
इस मामले में एसडीओ द्वारा फार्म 44 की रिपोर्ट सुरक्षा निदेशालय को भेजेंगे। जिसके बाद सुरक्षा निदेशालय की टीम जांच करेगी और यदि जांच रिपोर्ट में हाईटेंशन तार के गिरने से मौत की बात सही होने पर पीड़ित को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आकाश सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय।