{"_id":"6116cf438ebc3edfa57e2ce1","slug":"body-identified-lalitpur-news-jhs2018987137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के रूप में हुई रेल पटरियों पर मिले मृतक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के रूप में हुई रेल पटरियों पर मिले मृतक की पहचान
विज्ञापन
वृंदावन यादव (फाईल फोटो)।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तीन दिन पहले 10 अगस्त की रात को सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर पड़े मिले शव की पहचान थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम कोटरा निवासी वृंदावन यादव (36) पुत्र श्रीराम यादव के रूप में की गई। मृतक वृंदावन थाना जखौरा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर था और वह मंगलवार को बाइक से कोर्ट के लिए निकला था।
कोतवाली क्षेत्र के राजघाट रोड स्थित सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर बीते दस अगस्त की रात को एक अज्ञात युवक का शव रेल पटरियों पर पड़ा मिला था। युवक बाइक से रेल पटरियां पार कर रहा था, तभी गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त होकर दूर गिर गई थी। इसके चलते ट्रेन भी आगे जाकर रुक गई थी और करीब पंद्रह मिनट खड़ी रही थी। उसके पीछे आ रही पांच ट्रेनें भी लेट हो गई थीं।
सूचना मिलने पर दैलवारा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। बृहस्पतिवार की रात को थाना जखौरा के ग्राम कोटरा निवासी श्रीराम यादव ने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे बेटे वृंदावन यादव के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की सुबह बाइक से कोर्ट जाने की कहकर निकला था। शाम को जब उसे फोन लगाया तो उसने बताया था कि वह जुगपुरा एवं बरखेरा गांव के दोस्तों के साथ है। प्रभारी थानाध्यक्ष जखौरा राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक वृंदावन जखौरा थाना के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर बदमाश था और उस पर चोरी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।