{"_id":"5f0dff678ebc3e63cd624002","slug":"body-found-hanging-in-jungle-taldehate-news-jhs17154658","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला भाजपा नेत्री के पति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला भाजपा नेत्री के पति का शव
विज्ञापन
ded body
- फोटो : ded body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट/ बिजरौठा (ललितपुर)। कोतवाली के अंतर्गत भाजपा नेत्री के पति देवेंद्र सिंह का शव जंगल में सड़क किनारे पेड़ से लटकता मिला। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है। देवेंद्र की पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। फिलहाल मामले में अबतक कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऐसा माना जा है कि देवेंद्र ने आत्महत्या की है लेकिन इसके पीछे का कारण भी अभी तक सामने नहीं आया है।
भाजपा नेत्री व वर्तमान में क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बेेबीराजा के पति देवेंद्र सिंह (55) पुत्र स्व. जगदीश सिंह कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा में परिवार सहित रहते थे। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने एक सहयोगी के साथ राजमार्ग पर एक ढाबा किराए पर लेकर उसे संचालित करना प्रारंभ किया था।
सोमवार की रात वह ढाबे से निकलकर गांव के एक युवक के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। तरगुवां रेलवे गेट के समीप उन्होंने साथी को सामान का थैला दे दिया और किसी से मिलने की बात कहकर वहां उतर गए। सुबह लोगों को रेलवे गेट से कुछ ही दूरी पर उनका शव सड़क के किनारे जंगल में पलाश के एक पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर गई पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
तीन वर्ष पूर्व छोटे भाई ने भी लगा ली थी फांसी
करीब तीन वर्ष पहले देवेंद्र सिंह के छोटे भाई ने भी फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। देवेंद्र सिंह ने किस कारण से यह कदम उठाया है, यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा हैं। क्योंकि, वह काफी मजबूत दिल के इंसान थे और भाई के मौत के बाद उन्होंने सभी को बहुत ढांढस बंधाया था।