फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   board exam 47 centre

सैतालीस केंद्रों पर बत्तीस हजार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 02 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
board exam 47 centre
47 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। 18 फरवरी से प्रारंभ होकर छह मार्च तक चलने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र फाइनल हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई 47 केंद्रों की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी।
जनपद में सात राजकीय, 31 हायर सेकेंड्री, 11 एडेड और 60 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। इनमें से वर्ष 2020 की परीक्षाओं के आयोजन के लिए 47 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें छह राजकीय, 10 एडेड और 31 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। इस बार की परीक्षा में हाईस्कूल के 21281 एवं इंटरमीडिएट के 11249 समेत कुल 32530 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। अतिरिक्त छात्रों की संख्या में वृद्धि होने पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज माताटीला को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नाइट विजन, वॉयस रिकॉर्डर, इंटरनेट कनेक्शन, राउटर डिवाइस की व्यवस्था की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एनआईसी में कंट्रोल रुम बनाने की योजना है। जिसके प्रभारी दो राजपत्रित अधिकारी होंगे, जो दिन व रात दो शिफ्टों में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

टीईटी की तैयारी में जुटे अफसर
22 दिसंबर को जनपद के 11 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 9208 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा में 6232 विद्यार्थी एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 2976 विद्यार्थी बैठेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में नि:शुल्क मोबाइल कलेक्ट सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें समस्त परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व अपने-अपने मोबाइल फोन जमा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र फाइनल कर दिए हैं। एसडीएम अपने स्तर से केंद्रों पर कमियां देख रहे हैं। यदि कोई कमी सामने आती हैं तो उन्हें पूरा कराया जाएगा।
- रामशंकर
जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed