फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bmnaura six years in power

बमनौरा में छह साल से बिजली नहीं

Thu, 19 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बमनौरा निवासी ग्रामीणों ने छह साल पूर्व फुंकी गांव की डीपी (  ट्रांसफार्मर) बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग ने उनके गांव में लगभग सात - आठ वर्ष पूर्व विद्युतीकरण किया था। ग्राम वासियों ने घरेलू उपयोग के लिए विद्युत संयोजन लिए थे।
विज्ञापन


संयोजन मिलने के दो माह बाद ही गांव में रखी डीपी जल गई और तभी से ग्राम वासियों को डीपी सही होने का इंतजार है। ग्रामीण कई बार विभाग में मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि छह साल से गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, लेकिन इसके बाद भी गांव के कम्मोद को 12,267 रुपए का बिजली का थमा दिया गया। इस प्रकार अन्य उपभोक्ताओं को भी बिजली के बिल थमा दिए गए हैं,


जिससे वह परेशान हैं। उन्होंने गांव में नई डीपी रखवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर विक्रम सिंह, सुक्का सहरिया,  कम्मोद सहरिया, प्रेम सहरिया, हलकन सहरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed