फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BLOs will take claims and objections at polling stations from today.

Lalitpur News: आज से मतदान स्थलों पर दावे व आपत्तियां लेंगे बीएलओ

Sat, 17 Jan 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
BLOs will take claims and objections at polling stations from today.
विशेष अभियान आज से होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एसआईआर के तहत अब निर्वाचन विभाग की ओर से दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। वहीं, नए मतदाताओं को जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विशेष अभियान आज से शुरू होगा, जो एक फरवरी तक चलेगा।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं की अनंतिम सूची का प्रकाशन छह जनवरी को हुआ था। जबकि दावे व आपत्तियां छह जनवरी से लेनी शुरू हो गई हैं, जो छह फरवरी तक ली जाएंगी। इसके लिए विशेष अभियान 17 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को चलाया जाएगा। वहीं, नोटिस चरण में नोटिस जारी करने, उस पर सुनवाई करने, सत्यापन करने, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों व आपत्तियाें का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 27 फरवरी तक एक साथ किया जाएगा। वहीं, मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति तीन मार्च को प्राप्त की जाएगी। जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ द्वारा मतदान स्थलों पर उपस्थित रहकर दावा व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं संबंधित पदाभिहित अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्र के समस्त बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों पर्यवेक्षण करेंगे। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजरों द्वारा विशेष अभियान दिवस पर भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण करेंगे और इस दौरान मतदान केंद्रों पर फार्म 6, 7, 8, की उपलब्धता भी परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed