{"_id":"61561cea8ebc3e62553ea6b4","slug":"blood-donation-camp-friday-lalitpur-news-jhs205597772","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइये आज मिलकर करें रक्तदान, रक्त के अभाव में न जाए किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइये आज मिलकर करें रक्तदान, रक्त के अभाव में न जाए किसी की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रक्तदान किसी के लिए भी बेहद सामान्य बात हो सकती है लेकिन जरूरतमंद के लिए यह जिंदगी और मौत का सवाल होता है। रक्त की जरूरत कभी भी किसी को भी पड़ सकती है। लिहाजा हर किसी को इसकी अहमियत समझनी चाहिए। हर किसी का रक्तदान किसी न किसी को नई जिंदगी देता है। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल व जय अंबे रक्तदान समिति और सहयोगी लोगों के साथ शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन डीएम अन्नावि दिनेश कुमार, एसपी अखिल पाठक और सीएमओ डॉ जीपी शुक्ला करेंगे।
डॉक्टर के मुताबिक एक व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोरोना काल में रक्तदाताओं की कमी यहां की रक्तदान करने वाली युवाओं की समितियों के माध्यम से पूरी तो होती रही लेकिन ब्लड बैंक में स्टाक कम रहा। आज भी अपने भले ही रक्तदान में कतरा रहे हों लेकिन यहां के युवाओं ने अनजानों से खून का रिश्ता जोड़कर उन्हें जीवन दान दिया है। शुक्रवार को ब्लड बैंक में सुबह 9.30 बजे शुभारंभ होगा। आइये रक्तदान कर आप भी महादानी बनें। शिविर में रक्तदाताओं को अमर उजाला द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
---
रक्तदान महादान होता है युवाओं को इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान करने से जहां शरीर में ताजगी आती है वहीं कई बीमारियों से भी बचाव होता है।- निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
---
- अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी रक्तदान करना सबसे बड़ा पुुण्य का कार्य है। इसे कृतिम नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।- अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी
----------
रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है। इससे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। शरीर स्वास्थ्य रहता है।
- डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
---
18 वर्ष से 60 वर्षीय सभी पुरुष व महिलाएं रक्तदान कर सकती हैं। इससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है। आपका रक्तदान किसी को जीवनदान देता है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य होता है। समिति के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्तदान किया जाता है। मै स्वंय वर्ष 2020-11 से अब तक 40 बार रक्तदान कर चुका हूं, आप लोग भी आज रक्तदान कराएं। दीपक राठौर, अध्यक्ष जय अंबे रक्तदान समिति
-------------
अनजानों से खून का रिश्ता जोड़कर आप एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचता सकते हैं। रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करने से कई तरह की बीमा रियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर रक्तदान कराने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। -प्रतिभा, काउंसलर