फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Block pramuch and ex parsad with 11 people again FIR

ब्लॉक प्रमुख और पूर्व पार्षद समेत 11 पर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा

Sat, 25 Apr 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Block pramuch and ex parsad with 11 people again FIR
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में सैनिटाइजर छिड़काव के दौरान ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य के परिवारों के बीच विवाद में कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख, पूर्व पार्षद समेत 11 आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास, लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डोंड़ाघाट, तालाबपुरा निवासी महेंद्र पुत्र वेदप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे जब वह अपने घर पर थे, उसके दरवाजे से तालाबपुरा निवासी राजू यादव पुत्र प्यारेलाल निकला और गाली- गलौज करता हुआ उसका नाम लेकर चला गया। वह बाहर निकले तो राजू अपने भाई ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, इंदल यादव, बलवीर यादव पुत्रगण प्यारेलाल व पूर्व पार्षद भवानी सिंह, हरी सिंह, धर्मेंद्र पुत्रगण कैलाश यादव व अभिषेक व राजा यादव पुत्र बलवीर सिंह एवं सौरभ व अक्षय यादव पुत्र राजू यादव को साथ लेकर आया। सभी अपने हाथों में डंडा, लोहे की राड, तलवार लिए हुए थे और उसे पकड़ लिया व मारने पीटने लगे। तब वह अपने दूसरे बगल वाले घर में भागकर घुस गया तो सभी लोग घर में घुस आए और उसकी मां ज्ञानबाई, पिता व छोटे भाई कैलाश, नरेंद्र, उसकी पत्नी बबीता व पुत्री कंचन इन सभी को धमकाने लगे। इन लोगों ने उसके भाई कैलाश को जान से मारने के लिए प्रहार किया, जिससे उसके सिर व शरीर में कई जगह चोटें आने पर मौके पर ही गिर गया। उसकी मां व भाई नरेंद्र बचाने को दौड़े तो इन लोगों को भी मारा पीटा। भाई, पिता एवं भतीजा अंकित को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

घटना में चुटहिल दो भाई व मां को पहले थाना पहुंचा दिया था, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, उसके भतीजे व पिता को भी चोटें आई हैं। मां एवं दोनों भाई गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में महेंद्र की तहरीर के आधार पर सभी 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के नौ लोगों पर लिखा गया मुकदमा
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तालाबपुरा में बीते रोज पार्षद व ब्लॉक प्रमुख की ओर से राजू उर्फ राजेश यादव ने कोतवाली पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज जब वह अपने वार्ड में सैनिटाइजेशन करा रहा था, तभी महेंद्र यादव सिंदवाहा पुत्र वेदप्रकाश आया और उसके भाई इंदल यादव से गाली- गलौज करने लगा। इसका उसने विरोध किया तो महेंद्र यादव ने अपने भाई कैलाश व नरेंद्र, राघवेंद्र पुत्रगण वेदप्रकाश, वेदप्रकाश पुत्र जगन्नाथ व ज्ञानबाई पत्नी वेदप्रकाश, अंकित पुत्र कैलाश, सुरेंद्र पुत्र जय प्रकाश, आदित्य पुत्र महेंद्र आदि लोग लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर आए और सभी ने एक राय होकर उसे व उसके भाई इंदल को मारने पीटने लगे। उसके बड़े भाई कैलाश भी आए तो उन्हें भी गाली- गलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसके परिवार के और लोग आ गए, तो वह सभी लोग गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए और उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ व महिलाओं से गाली- गलौज व मारपीट कर दी। इन सभी लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन व धारा 144 का उल्लंघन भी किया है। राजू यादव की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों जिला पंचायत सदस्य के पति महेंद्र यादव, नरेंद्र, राघवेंद्र, वेदप्रकाश, ज्ञानबाई, अंकित, सुरेंद्र व आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed