फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Block Education officer transfers halted

खंड शिक्षा अधिकारी के तबादले रूके

Thu, 27 Feb 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Block Education officer transfers halted
ललितपुर। नए बीएसए ने प्रभारी बीएसए द्वारा बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) के कार्यक्षेत्र बदलने के आदेश को स्थगित कर दिया है। इससे खंड शिक्षा अधिकारियों का कार्य क्षेत्र पूर्व की तरह यथावत रहेगा।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद डायट प्राचार्य महाराज स्वामी को प्रभारी बीएसए का चार्ज सौंपा गया। पिछले दिनों उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा को मड़ावरा और मड़ावरा के बीईओ को नगर क्षेत्र, बार के खंड शिक्षा अधिकारी को महरौनी का अतिरिक्त प्रभार एवं महरौनी के खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय संबद्घ कर दिया था। नए बीएसए रामप्रवेश ने कुर्सी संभालते हुए उस आदेश को स्थगित कर दिया। इससे खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र पूर्व की तरह हो गए। इस संबंध में बीएसए का कहना है कि यूपी बोर्ड परीक्षा संचालित हो रही हैं। शिक्षकों के प्रशिक्षण भी आयोजित किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह आ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के आदेश को स्थगित किया गया है। अप्रैल में खंड शिक्षा अधिकारियों का परफारमेंस देखा जाएगा। इसके आधार पर कार्यक्षेत्र बदलने पर विचार किया जाएगा। इससे कुछ खंड शिक्षा अधिकारी खुश हो गए हैं। कई शिक्षकों ने भी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव नहीं होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

कार्यक्षेत्र बदलने के आदेश में थी कमियां
प्रभारी बीएसए ने यदि डीएम से कार्यक्षेत्र बदलने का अनुमोदन कराया होता तो बीएसए को प्रभारी बीएसए का आदेश स्थगित करना मुश्किल हो जाता। इसके अलावा एक खंड शिक्षा अधिकारी को दो ब्लॉक का चार्ज दे दिया गया, तो एक खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में संबद्घ रखा गया। इससे ब्लाकों के काम प्रभावित होने की स्थिति बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed