{"_id":"5f022e7a8ebc3e42c459976b","slug":"blast-in-sub-station-electric-suplly-breaked-lalitpur-news-jhs170814418","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्चवारा सब स्टेशन की वीसीबी मशीन में ब्लास्ट, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्चवारा सब स्टेशन की वीसीबी मशीन में ब्लास्ट, बिजली ठप
विज्ञापन
transfarmers
- फोटो : transfarmers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मिर्चवारा में स्थापित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित इनकमिंग वीसीबी मशीन में ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह सब स्टेशन एक माह पूर्व शुरु हुआ था और मशीन में ब्लास्ट हो गया। सह सब स्टेशन बिना हैंडओवर व बिना सुरक्षा निदेशालय के एनओसी दिए ही चार्ज कर संचालित कर दिया गया है।
खंडीय कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत मिर्चवारा में एक माह पहले मिर्चवारा और बंगरिया में स्थापित किए गए नवीन 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का संचालन चार्ज करने के बाद शुरु कर दिया गया। इस सब स्टेशन में एक इनकमिंग मशीन और उससे मिर्चवारा, पटसैमरा व भौंरदा फीडर का निर्माण किया गया है। मिर्चवारा सब स्टेशन को शुरु हुए अभी एक माह ही हुआ है कि रविवार की सुबह सब स्टेशन में स्थापित इनकमिंग वीसीबी मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे उसके अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर सब स्टेशन ऑपरेटर व अन्य विद्युत कर्मियों ने मशीन को बाहर निकालकर उसे ठीक करने का काम शुरु किया।
मिर्चवारा और बंगरिया दोनों सब स्टेशनों को विद्युत वितरण निगम के खंडीय कार्यालय को हैंडओवर भी नहीं किया जा सका है और न अब तक सुरक्षा निदेशालय से एनओसी मिल सकी है। इसके अलावा सब स्टेशन के निर्माण में कई महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें अब तक दूर नहीं किया जा सका है। सब स्टेशन के लिए बनाई गई हाइटेंशन विद्युत लाइन को लगाए गए बहुत से खंभों की ग्राउंटिंग उखड़ने लगी है, जिससे खंभे और विद्युत लाइनें भी झुकी हुई हैं। ऐसे में लाइन चार्ज कर सब स्टेशन संचालित होने पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिकारियों द्वारा आपत्ति भी जताई गई और कमियां दूर करने के लिए पत्राचार किया गया, इसके बाद भी अब तक कमियों को दूर नहीं किया गया है। वितरण अधिकारी इस मामले में हैंडओवर होने तक सब स्टेशन की जिम्मेदारी सेकंडरी वर्क्स और निर्माण एजेंसी के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
---------
मिर्चवारा सब स्टेशन अभी विद्युत वितरण खंडीय कार्यालय को हैंडओवर नहीं हुआ है। सब स्टेशन में जो भी खराबी आती है व निर्माण एजेंसी द्वारा दूर कराई जाएगी।
- चंद्रपाल, अधिशासी अभियंता सेकंडरी वर्क्स झांसी।
----------
मिर्चवारा सब स्टेशन की हैंडओवर और एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। अभी सब स्टेशन अंडर कंस्ट्रक्शन है। कुछ कमियां हैं, जो निर्माण एजेंसी से दूर कराई जाएंगी।
- अरविंद गौतम, एसडीओ, सेकंडरी वर्क्स।
-------
मिर्चवारा सब स्टेशन अभी सेकें डरी वर्क्स के अंतर्गत है, खंडीय कार्यालय को हैंडओवर नहीं हुआ है। हैंडओवर होने के दौरान सब स्टेशन व लाइन का सर्वे किया जाएगा और जो कमियां होगी उसकी जांच की जाएगी। उसके बाद भी सब स्टेशन हैंडओवर लिया जाएगा।
- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, ललितपुर।