फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Black patti banding after that strike

काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Thu, 02 Jan 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Black patti banding after that strike
तालबेहट। स्वास्थ्य विभाग में 108 और 102 एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों ने दो महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आठ जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को सुबह कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में काफी समय से 108 और 102 एंबुलेंस गाड़ियां मरीजों को सेवाएं दें रही हैं। इससे आपात काल में मरीजों को तत्काल उपचार की सुविधा मिल जाती है। प्रसूताओं को भी सुरक्षित प्रसव कराने के लिए मैटरनिटी विंग तक आने में सहूलियत रहती है। इन वाहनों पर कार्यरत स्टाफ को दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें अपने परिवार की गाड़ी चलाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर सीएचसी परिसर में सांकेतिक हड़ताल की। विकल्प सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके आधार पर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed